फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जुकाम और खांसी दे रही एक्यूट ओटाइटिस मीडिया की बीमारी

विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. अमिताभ पांडे। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। नाक, कान और गला की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में कान और गले में संक्रमण के प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कान में एक्यूट ओटाइटिस (कान के मध्य का संक्रमण) लक्षण के मामले अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को करीब 260 मरीज पहुंचे, जिसमें 150 से अधिक मरीजों को कान में तेज दर्द की समस्या थी। चिकित्सकों के अनुसार खांसी और जुकाम के दौरान कान में इन्फेक्शन हो रहा है। इसमें कान में दर्द होने के साथ पर्दा फटने का भी डर रहता है।
नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमिताभ पांडे ने बताया कि वायरस या बैक्टीरिया से यह संक्रमण होता है। जो किसी भी उम्र में हो सकता है। कान में तेज दर्द होता है और श्रवण क्षमता कमजोर हो जाती है। छोटे बच्चों में बुखार, उल्टी और दस्त की समस्या के बाद यह पनपता है। ईयरड्रम फटने का खतरा रहता है और कान से पस निकलने लगता है। मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव व कान की समय-समय पर सफाई की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें