फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखीं क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
क्वॉरेंटाइन सेंटर कृष्णा कुटीर का निरीक्षण करतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 की आशंका वाले लोगों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर को लेकर प्रदेश भर में अव्यवस्थाओं की शिकायतें आ रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक व उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री ने जिले के सभी क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

मंगलवार को किए गए निरीक्षण के दौरान महिला आश्रय सदन कृष्णा कुटीर, सुनरख बांगर वृंदावन, एसके एस मेडिकल कॉलेज अकबरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा चिकित्सकों को व्यक्तिओं की नियमित शारीरिक मानसिक जांच, उचित सामाजिक दूरी, साफ-सफाई व्यवस्था, खानपान व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश दिए।
जनपद के अन्य चार क्वारंटीन सेंटर मीरा अवकाश गृह मथुरा जंक्शन, मंडलीय इंजीनियरिंग प्रशिक्षण केंद्र जंक्शन, भोले शंकर कॉलेज सौंख रोड ऊंचा गांव, होटल बसेरा वृंदावन खाली मिले। इन सेंटर पर पराविधिक स्वयंसेवकों को नियुक्त कर भेजा गया। इनमें रखे गए व्यक्तिओं को अवमुक्त किया जा चुका है। इस दौरान पीयूष कुमार पुरोहित, गजेंद्र सिंह तथा पराविधिक सेवा स्वयं सेवकगण सतीश चंद्र शर्मा, देवकी नंदन शर्मा, योगेश योगीराज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें