फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जुबिन नौटियाल से भजन सुने बोले संत प्रेमानंद-ऐसे ही मुस्कुराहट बांटते रहिए

विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे गायक जुबिन नौटियाल।
विज्ञापन
वृंदावन। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल वृंदावन में श्री राधे हित केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप में मुलाकात करने पहुंंचे। जहां उन्होंने आध्यात्म से जुडे़ कई मुद्दों पर अपनी जिज्ञासों को शांत किया। संत महाराज को दो भजन भी सुनाए। भजन सुनने के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप ऐसे ही मुस्कुराहट बांटते रहिए।
विज्ञापन

जुबिन नौटियाल ने संत प्रेमानंद को राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगा और श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा भजन सुनाया तो संत एकाग्र भाव से सुनते रहे। भजन पूरा होते ही मुस्कुराते हुए बोले बहुत सुंदर, बहुत सुंदर। मेरा आशीर्वाद है, आप ऐसे ही गाते रहिए। सबकी मुस्कुराहट का कारण बनते रहिए। संत के आशीर्वाद से जुबिन और उनके परिजन खुश हो उठे। जुबिन और परिजन ने श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। पुजारियों ने उनके गले में राधा–कृष्ण की पट्टिका पहनाई। राधा वल्लभ मंदिर और राधा रमण मंदिर भी वे दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 30 मिनट बिताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें