फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कन्हैया को क्यों धारण करना पड़ा जोगन का वेश, बरसाना में हुआ अद्भुत लीला का मंचन, आनंद से झूम उठे श्रद्धालु

Tue, 02 Sep 2025 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बरसाना में  बूढ़ी लीला महोत्सव में विलासगढ़ पर जोगिन लीला का मंचन हुआ। इस दौरान भक्तों ने राधा-कृष्ण के दिव्य मिलन का अनुभव किया।
विज्ञापन
जोगन लीला का मंचन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में बूढ़ी लीला महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को प्राचीन लीला स्थली विलासगढ़ पर जोगन लीला का मंचन हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति-रस की गंगा में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


श्याम स्वामी चिकसौली वालों की रास मंडली ने रासविलास और युगल नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को माधुर्य से भर दिया। विलासगढ़ स्थित रासमंडल चुबतरे पर जब राधा-कृष्ण स्वरूपों ने मयूर नृत्य और जोगिन लीला का अद्भुत अभिनय किया, तो भक्तगण अलौकिक आनंद में डूब गए।

लीला के अनुसार, श्रीकृष्ण ने राधाजी के निज दर्शन हेतु जोगिन वेश धारण किया और महल में आकर आवाज़ लगाई, “कोई अपनी भाग्यरेखा दिखवाले।” राधाजी की सखियां ललिता और विशाखा उन्हें भीतर ले गईं। जब जोगिन बने श्रीकृष्ण ने राधाजी की भाग्यरेखा देखकर कहा कि उनका विवाह नंदकिशोर से होगा, तभी राधाजी और सखियों ने उनके स्वर और भावों से पहचान लिया कि यह कोई साधारण जोगिन नहीं, बल्कि स्वयं श्यामसुंदर हैं।
विज्ञापन


यह रहस्य खुलते ही पूरा वातावरण राधा-कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने इस दृश्य को केवल अभिनय नहीं, बल्कि राधा-माधव मिलन का प्रत्यक्ष दर्शन मानकर आत्मिक भाव से स्वयं को कृतार्थ अनुभव किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें