फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमाधारक ही बनें पशुधन प्रसार अधिकारी

Wed, 27 Jan 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर इंटरमीडिएट शैक्षिक योग्यता के आधार पर युवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पर ब्रेक लगने जा रहा है। इसके लिए वेटरनेरी विवि ने प्रदेश के पशुपालन विभाग को नियुक्ति एक्ट में संशोधन की सिफारिश करते हुए योग्यता में डिप्लोमा को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा ने तीन साल पहले पशुपालन विभाग के प्रस्ताव पर वेटरनेरी के दो डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत की थी। दोनों ही डिप्लोमाओं का पाठ्यक्रम पशुपालन विभाग की राय के अनुरूप वेटरनेरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी पद के अनुरूप तैयार किया गया।

मथुरा अब तक वेटरनेरी क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स संचालित करने वाला प्रदेश का एक मात्र शैक्षिक संस्थान है। इन डिप्लोमा कोर्सेज के प्रति प्रदेश के युवाओं में रुझान भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में डिप्लोमा धारक युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की पहल वेटरनेरी विवि ने की है। विवि ने पशुपालन विभाग को इस आशय का प्रस्ताव कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस के डीन के माध्यम से भेजा है।

इसमें वेटरनेरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट के साथ डिप्लामा शामिल करने का आग्रह किया गया है। विवि के प्रस्ताव पर पशुपालन विभाग को दोनों पदों के लिए नियुक्ति एक्ट में संशोधन करना होगा। इसका आश्वासन विवि को मिल चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें