मांट विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी श्याम सुंदर शर्मा के समर्थन में सिने स्टार जीनत अमान ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘दम मारो दम, मिट जाय गम...’, ‘बोलो सुबह शाम हरे कृष्णा हरे राम...’ गीत सुनाकर तालियां बटोरीं।
प्रत्याशी श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो किसान, गरीब व मजदूरों का एक लाख रुपये का कर्जा माफ होगा। दयानाथ लवानियां, कुलदीप लवानियां, भूपेंद्र सिंह राजपूत, विशाल सौनी, भानुप्रकाश गुप्ता, ललित चौधर हरवीर सिंह प्रधान, राकेश प्रधान हसनपुर, भगवान सिंह, सुरेश कुमारी, हरेंद्र सिंह, राजू भट्टा वाले, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।