फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सराफ पर दो करोड़ के गहने-नकदी लेकर भागने का आरोप, ग्रामीणों ने दी तहरीर

विज्ञापन
बाद गांव निवासी गोपाल गर्ग ने सर्राफाराजीव वर्मा को 440000 गईनी बनवाने के लिए दिए थे डेढ़ साल प
विज्ञापन
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में एक सराफ पर करीब दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भागने का आरोप लगा है। मामले में दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक सराफा कारोबारी लंबे समय से लोगों के आभूषण बनवाने, पुराने गहने गिरवी रखने और नकदी जमा कराने का काम करता था। सराफ पर भरोसा कर ग्रामीणों ने लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण उसके पास जमा कर रखे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने अचानक दुकान बंद कर दी। पहले लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब ज्यादा दिन हुए तो लोगों को शक हुआ। काफी पड़ताल के बाद भी जब सराफ का कोई सुराग नहीं लगा तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित अमित कुमार, ऋषिराज सिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह, जीतू, मनोज, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल सोलंकी, इच्छा दीक्षित, ज्योति, अशोक, रवि, रामवीर सिंह, रवि राघव, चंपा देवी, कल्याण सिंह, अजय, नेम सिंह, चंद्रकांत गर्ग और गोपाल गर्ग सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरोपी सराफ उनकी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और गिरवी रखे गए गहने लेकर भाग गया है। पीड़ितों के अनुसार सराफ करीब दो करोड़ रुपये का माल लेकर भागा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, मामले की जांच और सभी पीड़ितों की रकम एवं आभूषण वापस दिलाने की मांग की है। उधर, थाना रिफाइनरी पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाद गांव निवासी गोपाल गर्ग ने सर्राफाराजीव वर्मा को 440000 गईनी बनवाने के लिए दिए थे डेढ़ साल प

बाद गांव निवासी गोपाल गर्ग ने सर्राफाराजीव वर्मा को 440000 गईनी बनवाने के लिए दिए थे डेढ़ साल प

बाद गांव निवासी गोपाल गर्ग ने सर्राफाराजीव वर्मा को 440000 गईनी बनवाने के लिए दिए थे डेढ़ साल प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें