फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जैस्पर हाउस ने जीती क्रिकेट लीग की विजेता ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। आर्केडियन पब्लिक स्कूल बाजना में शनिवार को अंडर-14 जूनियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग सीजन-3 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जैस्पर हाउस ने रूबी हाउस को 16 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

पहला मुकाबला रूबी हाउस और सैफायर हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रूबी हाउस ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में जैस्पर हाउस ने एमराल्ड हाउस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में जैस्पर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 102 रन बनाए। रोहित ने नौ गेंदों में 17 रन और आयुष ने छह गेंदों में 34 रन बनाए। रूबी हाउस की ओर से उदित ने तीन, सचिन ने दो और प्रभात ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूबी हाउस की टीम जैस्पर हाउस की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 86 रन पर सिमट गई। जैस्पर की ओर से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि आरुष ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह जैस्पर हाउस ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

लीग का शुभारंभ एकेडमिक डायरेक्टर एफआर खान, प्रधानाचार्य दलजीत सिंह नंदा और एमके पाठक ने टॉस उछालकर किया। मनोज सिंह, मुकेश चाहर और राहुल ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि सुरेंद्र सिंह ने स्कोरर एवं कमेंटेटर की जिम्मेदारी संभाली। लीग के समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह सिसौदिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें