फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त को, इस्कॉन में 24 को जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में दो दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। नगर के ठा. बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आधी रात को पर्दे में भगवान का महाभिषेक होने के पश्चात मंगला आरती की जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में 23 को भगवान कृष्ण जन्म मनाया जाएगा। प्रेम मंदिर में भी 23 अगस्त को ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी की जा रही है। मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि 23 को कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों को रंगबिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। भगवान कृष्ण का पंचामृत से रात्रि में अभिषेक होगा। सुरक्षा व्यवस्था के भी प्रबंध किए जा रहे हैं।
वहीं, नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में राधादामोदर मंदिर, राधारमण मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया कि 24 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। ठाकुरजी के लिए नवीन पोशाक, पंचामृत से अभिषेक की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें