यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस बार 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश को आने वाले प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
मंगला आरती पर 500 भक्त ही परिसर में रहेंगे
इधर, मंगलवार को एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि जन्मोत्सव पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रात्रि में 2 बजे मंगला आरती होगी। इसमें 500 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने एडीजी को अवगत कराया है कि श्रद्धालुओं के लिए लगभग 160 पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है और 63 स्थायी टॉयलेट व 75 मोबाइल टॉयलेट लगेंगे। इनकी निरंतर सफाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा बैरियर, बैरीकेडिंग, वॉच टॉवर, सजावट, मेडिकल कैंप, खोया पाया केंद्र आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वाहन खड़े करने के लिए आठ स्थायी पार्किंग और 10 अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं।
ये भी पढ़ें-
रेलवे ट्रैक पर मिली बहनों की लाश: बड़ी इंटर तो छोटी 11वीं की छात्रा; आखिरी दम तक नहीं छोड़ा एक-दूसरे का हाथ