मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव कौंह में अपनी दुकान पर बैठी महिला को गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जबकि फरह पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
महिला के पति ने बताया कि वह बाहर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी गांव में घर के बाहर बनी परचून की दुकान पर बैठती है। 7 अगस्त को दोपहर जब वह अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी गांव का भूरा उनके पास आया और मारपीट करते हुए उन्हें बुरी नीयत से पकड़ लिया।