मथुरा रेलवे जंक्शन एरिया से बाइक चोरी करने वाले चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक व यात्री का चोरी किया मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह टीम के साथ रविवार की दोपहर जंक्शन के मुख्य द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रहे थे। तभी काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार एक युवक को चेकिंग टीम ने रोक कर पूछताछ की तो उसने बताया कि यह बाइक उसने स्टेशन परिसर से चोरी की है। तलाशी में उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। यह फोन भी उसने यात्रा के दौरान एक यात्री का चोरी किया था।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया चोर फरीदाबाद के सेक्टर 37 निवासी सर्वेश है। उसके कब्जे से बरामद हुई काले रंग की अपाचे जंक्शन रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से चोरी हुई थी। बाइक चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है।