फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनक नंदिनी जानकी ने किया गौरी पूजन

विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म स्थान लीला मंच पर श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर नगरदर्शन, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन की भक्तिमयी लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन


लीला में मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम व लक्ष्मण मिथिला नगर भ्रमण को निकले। नगर की अष्ट सखियां दोनों राजकुमारों के लावण्य रूप का बखान करती दिखीं। श्रीराम और लक्ष्मण पुष्प वाटिका में प्रवेश कर फूल चुनने लगे। इसी बीच माता सुनयना की आज्ञा से सखियों संग गौरी पूजन को आईं जनक नंदिनी जानकी से श्रीराम की प्रथम दृष्टि हुई। दोनों के नेत्र मिलन का दृश्य दर्शकों को भाव-विभोर कर गया। जानकी ने गिरिजा मंदिर में माता गौरी की पूजा कर मनोकामना व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रसाद व्यवस्था चौधरी दीनानाथ और नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने की। मंचन के समय सभा के नीति निदेशक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, जयंती प्रसाद अग्रवाल, जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, प्रदीप सर्राफ, विजय सर्राफ किरोड़ी, शैलेश अग्रवाल सर्राफ, बाल मुकुंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें