फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्बूस्वामी का महामस्तकाभिषेक महोत्सव कल से

Sat, 27 Feb 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री 1008 जम्बूस्वामी दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र चौरासी में संत विराग सागर महाराज के शिष्य राष्ट्रसंत विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में 28 फरवरी से सात मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


28 फरवरी को दोपहर एक बजे से मुनि संत विहर्ष सागर महाराज और मुनि विजयेश सागर महाराज का मुनि दीक्षा समारोह होगा। 29 फरवरी से छह मार्च तक भगवान जम्बूस्वामी की विशाल पद्मासन 25 फुट ऊंची प्रतिमा का चतुर्थवर्षीय महामस्तकाभिषेक महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

इसमें सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रतिदिन कार्यक्रम होंगे। सात मार्च को मुनि विहर्ष सागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सेठ विजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मुंबई, दिल्ली, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, पलवल, कोटा, जयपुर, उदयपुर, डीग, अलवर, गोवर्धन, होडल, कोसीकलां, कांमा, जुरैरा, आगरा, भिंड, मेरठ, बड़ौत, ग्वालियर, बागपत आदि स्थानों से करीब 40000 श्रद्धालु प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें