फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बस के पहिये खराब होने से यमुना पुल पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना पुल पर रविवार रात एक बस के पहिये खराब हो गए। बस सड़क पर ही खड़ी हो गई। इससे यमुना पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


यमुना पुल से होते हुए सवारियों से भरी एक बस रविवार रात करीब नौ बजे गुजर रही थी, तभी अचानक से बस के पहिये थम गए। चालक ने बस को आगे बढ़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन बस अपनी जगह से आगे नहीं बढ़ी। बस के पहिये एकदम जाम हो गए। बस सड़क पर खड़ी हो गई। बस प्राइवेट थी या सरकारी इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

वहीं देखते ही देखते सड़क के दोनों तरह वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। वाहनों का आवागमन रुक जाने से दो पहिया वाहन चालकों का भीषण गर्मी में बुरा हाल हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम लगने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस ने खराब बस को पुल से हटवाया। तब कहीं जाकर मार्ग सुचारू हुआ और वाहन निकल पाए। इधर, एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा से जब यमुना पुल पर जाम लगने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह उधर ही थे कोई जाम नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें