फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयसिंहपुरा में संवरेंगी सड़कें, होगा आरसीसी निर्माण

विज्ञापन
नारियल फोड़कर मार्ग का शिलान्यास करते महंत व क्षेत्रीय पार्षद राकेश भाटिया।
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड-36 के जयसिंहपुरा में सड़कें संवरेगी और नालों की मरम्मत कराई जाएगी। मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद राकेश भाटिया व महंत 1008 हरिशरणानंद महाराज ने मार्ग निर्माण के लिए नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। करीब 34 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि उदासीन आश्रम मार्ग के अलावा तीन अन्य मार्गों का आरसीसी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गणेश धाम कॉलोनी में मार्ग का इंटरलॉकिंग निर्माण होगा, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़कों के खराब होने और नालियां जर्जर होने से परेशानी झेल रहे थे, लेकिन मंगलवार को पार्षद ने सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए शिलान्यास किया। मोहल्ले के लोगों ने सड़क एवं नाला मरम्मत कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि इस विकास कार्य से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस मौके पर पार्षद देवेंद्र कुमार, दिलशाद बेग, गिर्राज धनी, शहजाद खान, हबीबुल्ला, जहीर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें