फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ रैंप पर किया चरण प्रक्षालन

Sun, 29 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़वे प्रवचनों से देश में अलग स्थान बनाने वाले राष्ट्रीय संत मुनि तरुण सागर रविवार को मथुरा पहुंच गए। यहां उनके अनुयायियों ने श्रद्धा के साथ चरण प्रक्षालन किया। इसके बाद मुनि मंगल प्रवेश के साथ जैन चौरासी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे मुनि तरुण सागर अपने भक्तों के साथ मसानी चौक होते हुए होटल शीतल रीजेंसी पहुंचे। यहां रैंप पर 108 जोड़ों ने मुनि तरुण सागर के चरणों को जल से धोया।

इस दौरान भक्त भाव विह्वल हो गए। उनका जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुनि कृष्णा नगर स्थित जैन चौरासी मंदिर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ महामंत्री डा. जयप्रकाश जैन, सुभाष जैन, प्रमोद जैन, विशेष जैन, संजय जैन, योगेश जैन, महावीर जैन, अमित जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें