फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों की हर गतिविधि पर लखनऊ से ही रहेगी नजर-जैकी

विज्ञापन
फोटो 16 बृज प्रेस क्लब पर कारागार मंत्री जयकुमार जैकी एवं उनकी पत्नी को सम्मान पत्र देते ब्रज प्रे? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने बताया कि प्रदेश की जेलों की योगी सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब लखनऊ में बैठे ही समस्त जेलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इन गतिविधियों का डाटा 30 दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर जांच में उस डाटा व चित्रों का उपयोग किया जा सकेगा। मथुरा की जेल में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह प्रेरणादायक प्रसंग है। इससे संबंधित चित्र मथुरा की जेल में लगाए जाने का विचार चल रहा है।
कारागार मंत्री जैकी शुक्रवार को पत्रकार स्व. अश्विनी कुमार चोपड़ा को श्रद्धासुमन अर्पति करने यहां आए थे। उन्होंने कहा कि जेलों में अक्सर यह शिकायतें मिलती है कि वहां अवैध तरीके से लोगों का कैदियों से मिलना जुलना रहता है। इस पर अब रोक लग जाएगी। अभी तक प्रदेश की 24 जेलों में जैमर लगाए जा चुके हैं। मोबाइल से बंदियों की बात पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही नियमावली में संशोधन कर दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों को दंडित करने की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक योगी सरकार में दो जेल अधीक्षक बरखास्त किए जा चुके हैं। कई अन्य कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। स्कैनर और मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। जेल में मोबाइल पहुंचाने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
कारागार मंत्री ने बताया कि मथुरा के पड़ोस के जनपद हाथरस में जेल बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। यहां जेल स्वीकृत हो चुकी है। मथुरा के कैदी पोषाक, कंठी माला और पर्दे तैयार कर रहे हैं। इसी तरह यूपी के जिस क्षेत्र में जो कारोबार होता है उसी को कैदियों को सिखाया जा रहा है।
ब्रज प्रेस क्लब पर जेल मंत्री और उनकी धर्मपत्नी को सम्मान पत्र देकर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सम्मानित किया। इस अवसर पर चौधरी रनवीर सिंह कमांडो, मनोज शर्मा, ठा. ब्रजेश सिंह, सीपी सिंह, निमाई पंडित, ब्रजेश राजावत, विवेक प्रिय आर्य, डॉ. कपिल प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें