फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: 'गुरु के अनादर से...', प्रेमानंद महाराज ने इन संतों से कही ये बात; गले लगाकर किया अभिवादन

Sun, 02 Nov 2025 01:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने कहा कि गुरु के मंगलमयी प्रतिकूल व्यवहार को वास्तविक प्रतिकूल मानकर उनका अनादर कर देते हैं, उनकी अवज्ञा कर देते हैं। इससे हम भटक जाते हैं।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे मलूक पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य और गोरीलाल कुंज के महंत किशोरदेव दास महाराज ने संत प्रेमानंद के स्वास्थ के बारे में जाना। 
विज्ञापन


संत प्रेमानंद दोनों संतों को देखते ही उठकर खड़े हो गए। उनका माल्यार्पण कर गले लगाकर अभिवादन किया। उन्होंने साधकों के चरण छुए और उनकी आती भी उतारी। तीनों संतों ने राधा नाम की चर्चा की। संत प्रेमानंद ने दोनों साधकों से चर्चा करते हुए कहा कि हम साधकों की सबसे बड़ी कमी है कि हम अपने गुरु द्वारा किए गए मंगलमयी प्रतिकूल व्यवहार को वास्तविक प्रतिकूल मानकर उनका अनादर कर देते हैं, उनकी अवज्ञा कर देते हैं। 

संत प्रेमानंद ने कहा कि फिर हम भटकना प्रारंभ करते हैं और इतना भटक जाते हैं कि लाडली जी के चरणों से बहुत दूर हो जाते हैं। तीनों साधकों ने एक-दूसरे का पूरे मनोभाव से स्वागत किया और एक-दूसरे को प्रसादी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें