फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट का इंजन हुआ फेल, 70 मिनट तक रुकी रही गाड़ी; यात्री हुए परेशान

Mon, 16 Jun 2025 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट का इंजन फेल होने से गाड़ी 70 मिनट तक खड़ी रही। भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में जहां एक तरफ ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ चलती ट्रेनों के इंजन फेल हो रहे हैं। रविवार को जबलपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या (12192) के इंजन में आई खराबी के कारण वह खड़ी हो गई। फरह स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन लगभग 70 मिनट की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

 

डाउन लाइन पर आ रही जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन रविवार की सुबह कीठम-स्टेशन से थ्रू पास होकर करीब 9:38 बजे इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण रुक गई। ट्रेन के लोको पायलट ने तकनीकी खराबी को दूर कर 9:55 बजे ट्रेन को चलाया। इसके बाद 10:02 बजे ट्रेन फरह स्टेशन से थ्रू पास हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही खंभा संख्या 1383/14 पर इंजन में फिर से खराबी आ गई। लोको पायलट ने खराबी को फिर से ठीक किया और 14 मिनट के बाद ट्रेन फिर से चली।

 

ट्रेन 10:31 मिनट बाद स्टेशन पहुंची। इंजन में आई खराबी को रेलवे इंजीनियर ने चेक करने के बाद इंजन को अनुपयोगी घोषित कर दिया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को 11:16 मिनट पर मथुरा जंक्शन के लिए रवाना किया। इसके चलते ट्रेन लगभग 70 मिनट की देरी से जंक्शन स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि जबलपुर नई दिल्ली सुपरफास्ट के इंजन में तकनीकी खराबी आने के बारे में जानकारी मिली थी। ट्रेन के इंजन में खराबी आई वह आगरा सेक्शन में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें