फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक घंटे बरसे मेघ, हर तरफ भरा पानी

विज्ञापन
मथुरा। जलभराव के बची से गुजरते वाहन।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। उमस भरी गर्मी से रविवार दोपहर एक घंटे हुई तेज बारिश से लोगों को राहत ताे मिली, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आया। नए बस स्टैंड, भूतेश्वर अंडरपास के नीचे तीन-तीन फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा रोडवेज वर्कशाप, महोली रोड, पुराने बस स्टैंड के पास अंडरपास समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई। अंडरपास के नीचे पानी भर जाने से स्कूटी, कार और बाइक तक बंद हो गईं। राहगीर वाहनों में धक्का देते नजर आए। वहीं, सड़कों पर जाम के हालात बन गए। वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तीन बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की बारिश में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में जलभराव हो गया। दुकानदारों को भी अपने सामान की सुरक्षा के लिए मशक्कत करनी पड़ी। नाले-नालियां उफनने लगे और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जगह-जगह गंदे पानी के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हुई। हालांकि लोगों को बारिश होने से जितनी राहत मिली उतनी ही परेशानी भी उठानी पड़ी।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की दस्तक के बाद लगातार मौसम बदल रहा है। बादलों ने डेरा डाल लिया है। प्रतिदिन सुबह तो कभी शाम को बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लगातार बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


तापमान में भी गिरावट दर्ज
बारिश के दौरान राहगीर भीगने से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बारिश थमने के कुछ देर बाद पानी की निकासी होने से लोगों को कुछ राहत मिली। वृंदावन क्षेत्र में भी लगभग एक घंटा तक अच्छी बारिश हुई। गोवर्धन समेत अन्य क्षेत्रों में भी कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इधर, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार दोपहर का तापमान अधिकतम 32 और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें