फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रात भर होती रही बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार दोपहर से शुरू हुई बूंदाबांदी का असर मंगलवार को भी रहा। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हुई। जिलेभर का यही हाल रहा। इस बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। पारा लुढ़कने से दिनभर लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। मौसम के बदलाव ने लोगों को सर्दी के आगमन का संकेत दे दिया है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। स्वेटर, जैकेट और शॉल बाहर निकल आए। सैर पर निकले लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। यहां तक कि सर्दी का असर बाजारों में भी देखने को मिला।
बाजार गर्म कपड़ों से गुलजार हो गए हैं। होलीगेट, सौंख अड्डा रोड, डीगगेट और चौक बाजार समेत कई क्षेत्रों में गरम कपड़ों की दुकानें सजकर ग्राहकों का इंतजार करने लगी हैं। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे आने वाले दिनों में और सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन

सीजन की शुरूआती सर्दी, बच्चों व बुजुर्गों का बचाव जरूरी
सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के उपाय करने को कहा गया है, ताकि वे मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें