फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब न्यायिक आयोग को साक्ष्य देंगे अधिवक्ता

Thu, 25 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए क्लेम फोरम के अधिवक्ता न्यायिक आयोग के चेयरमैन से मिले। इन लोगों ने दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह आयोग को साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


जवाहर बाग को खाली कराते वक्त हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले की जांच के लिए शासन ने न्यायिक आयोग का गठन किया। न्यायिक आयोग को अब तक पचास से भी ज्यादा लोगों ने सर्टिफिकेट दिए हैं, बयान भी हो चुके हैं।

जो भी सर्टिफिकेट अभी तक दिए गए हैं सभी में अफसरों पर कार्रवाई की मांग की गई है। बुधवार को क्लेम फोरम के अधिवक्ता न्यायिक आयोग के अध्यक्ष मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा से मिले और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ओमवीर सारस्वत ने कहा कि वह लोग आयोग को साक्ष्य भी उपलब्ध करा सकते हैं। इस पर आयोग ने साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए फोरम को वक्त दिया है। न्यायिक आयोग के अध्यक्ष से मिलने वालों में ओपी उपाध्याय, गिरिराज सिंह सिसौदिया, ब्रजेश शर्मा, दीपक अग्रवाल और रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें