फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुरुकुलम हादसे की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में पानी का टैंक साफ करने उतरे चार छात्रों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या छात्रों को बिना सुरक्षा उपकरण और आवश्यक प्रशिक्षण के जहरीली गैस वाले टैंक में उतारा गया था। साथ ही संस्थान प्रबंधन और संचालक की भूमिका, संभावित लापरवाही तथा घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और कर्मचारियों की भी पहचान की जाएगी। जांच अधिकारी दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के सुझाव भी देंगे। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि घटना के संबंध में किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संस्था को लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य या बयान देना हो तो वह 15 अक्तूबर सुबह 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उपस्थित होकर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें