मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने दरोगा पंकज कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सीओ जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेंगे। इसमें दरोगा के परिजन के साथ ही एसपी यातायात कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
पुलिस दरोगा पंकज ने आत्महत्या क्यों की, इसके पीछे किन परिस्थितियों की भूमिका रही और घटना से पहले उनके साथ क्या हुआ था आदि बिंदुओं पर जांच करेगी। एसएसपी ने जांच अधिकारी को सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच कर तथ्य सामने लाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये था मामला
बृहस्पतिवार दोपहर को गोकुल बैराज के पास यातायात विभाग में तैनात एटा निवासी दरोगा पंकज कुमार ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के के चलते आत्महत्या का माना है।