फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू के सवालों में शामिल हुआ जवाहर बाग

Thu, 07 Jul 2016 11:49 PM IST
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh
विज्ञापन
जवाहर बाग प्रकरण अब सामान्य ज्ञान का सवाल भी बन गया है। दो जून को यहां हुई हिंसा से जुड़े प्रश्न इंटरव्यू में पूछे जा रहे हैं। कितने पुलिस अधिकारी शहीद हुए थे। मरने वाले लोगों की संख्या कितनी थी। अब कौन सी जांच चल रही है। इस प्रकार के सवाल पब्लिक स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के दौरान अभिभावकों से किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी में पूछे जा रहे हैं। मथुरा और उससे आसपास के इलाकों की इंडस्ट्री में होने वाली भर्तियों के लिए होने वाले इंटरव्यू में भी जवाहर बाग हिंसा से संबंधित प्रश्न पूछे जाने लगे हैं। 
विज्ञापन


इस प्रकार के सवाल पूछे जा रहे हैं।
- जवाहर बाग हिंसा किस तारीख को हुई थी
- जवाहर बाग हिंसा में कितने पुलिस अफसर शहीद हुए थे

- हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या कितनी थी
- यह जवाहर बाग किसकी संपत्ति है
- कितने साल से इस बाग पर लोगों का कब्जा था
- रामवृक्ष कौन था और यहां क्या करने आया था

- क्या रामवृक्ष बाबा जयगुरुदेव का शिष्य था
- इतने वक्त के बाद भी प्रशासन खाली क्यों नहीं करा सका
- जवाहर बाग कितने हेक्टेयर में फैला है
- शहीद एसपी सिटी का नाम क्या है

- शहीद थानाध्यक्ष का नाम क्या था
- शहीद एसपी सिटी की पत्नी को किस विभाग में नौकरी मिली है 

दयालबाग यूनिवर्सिटी में बीटेक के लिए हुए इंटरव्यू में पूछे गए सवाल
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, एएमयू और दयालबाग सहित विभिन्न यूनिवर्सिटी में इन दिनों एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। आगरा स्थित दयालबाग यूनिवर्सिटी की बीटेक एडमिशन के लिए इंटरव्यू में जवाहर बाग से संबंधित सवाल पूछे गए। इंटरव्यू में शामिल होने गए रेलवे कालोनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि जून माह में इंटरव्यू के दौरान पैनल में शामिल लोगों ने उससे जवाहर बाग पर अनेक प्रश्न किए थे। 

रामवृक्ष के संगठन का नाम नहीं बता पा रहे अधिकांश
रामवृक्ष के संगठन स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह के बारे में भी सवाल पूछे गए। उसके संगठन का नाम अधिकांश नहीं बता सके थे। किसी ने कुछ बताया तो किसी ने कुछ।  
विज्ञापन


कौन सी जांच चल रही, इस सवाल पर भी उलझे
बताया गया कि इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल जवाहर बाग हिंसा की जांच कौन कर रहा है, का जवाब भी कई अभ्यर्थियों को मालुम नहीं था। किसी ने सीबीआई बताया तो किसी ने पुलिस। कुछ आईबी बताने लगे थे। साक्षात्कार लेने वालों का कहना था कि साक्षात्कार का मतलब यही होता है कि सामने वाले को अपने आसपास होने वाली घटनाओं की कितनी जानकारी है। समाज में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में क्या जानता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें