जीएलए विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग द्वारा सात और आठ नवंबर को द्वि-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी सीसीआईएस-2015 (कम्यूनिकेशन कंट्रोल एवं इंटेलीजेंट सिस्टम) का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके लिए 370 से अधिक रिसर्च पेपर प्राप्त हुए हैं। इन रिसर्च पेपरों में देश और विदेश से संचार में लगभग 200, कंट्रोल सिस्टम में 100 एवं इंटेलीजेंट सिस्टम में 70 रिसर्च पेपर आए हैं।
संगोष्ठी के जनरल चेयर विभागाध्यक्ष प्रो. टीएन शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय गोष्ठी के के मुख्य अतिथि प्रो. एलएम पटनायक हैं, जिन्हें शोध का 50 वर्षों का अनुभव है। प्रो. शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में गेस्ट ऑफ लेक्चर के रूप में डा. पीके सिन्हा आएंगे जिन्हें वर्ष 2011 में वैश्विक रिसर्च के लिए पुरस्कार भी मिला है।
इसके अलावा कनाडा के प्रो. स्टीवन पीर्यस और एनटीयू सिंगापुर के प्रो. पी.के. मेहर भी शामिल होंगे और उनके व्याख्यान आकर्षण का केंद्र होंगे।
विभाग के एसोसिएट हेड एवं प्रोफेसर विनय कुमार देवलिया ने बताया कि यह संगोष्ठी शोध को व्यवसायिक अनुप्रयोग में लाने व जोड़ने के संदर्भ में है।