फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना: मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील; दो संदिग्ध ट्रेन से उतारे गए

Wed, 19 Jul 2023 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

UP: गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। मथुरा जंक्शन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां सघन चेकिंग की गई।
 
विज्ञापन
UP: गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर अफरातफरी, मथुरा जंक्शन छावनी में तब्दील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। आरपीएस, एसओजी, रेलवे सहित कई थानों की पुलिस स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान को भी चेक किया गया। जीआरपी पुलिस ने बयाना स्टेशन पर दो संदिग्धों को ट्रेन से उतारा है। उनके पूछताछ की जा रही है। इससे यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन


बुधवार को मथुरा स्टेशन पर अधिकारियों को सूचना मिली कि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में आतंकी है। सूचना पल भर में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई। देखते ही देखते स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील हो गया। प्लेटफॉर्म पर चेकिंग जारी कर दी गई। स्टेशन पर एसपी सिटी समेत आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता ने प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को खंगाला।

यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर पहुंचने का समय 11:47 है। बुधवार को यह 10 मिनट की देरी से 11:57 पर पहुंची। आतंकी होने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस बल के जवान ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही चढ़ गए। पूरी ट्रेन में चेकिंग की गई। इसके बाद करीब सात मिनट रुकने के बाद 12:04 बजे इसे यहां से रवाना किया गया। चलती ट्रेन में भी चेकिंग जारी रही। कुछ दूर जाकर बयाना स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने दो संदिग्धों को ट्रेन से उतारा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें