फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भगत सिंह पार्क के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने रविवार को भगत सिंह पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पार्क की सफाई, हरित क्षेत्र, पौधों की स्थिति, पाथवे, बैठने व प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा और शौचालयों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पार्क को एक निर्धारित थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसके लिए आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार कराया जाएगा।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि पार्क के प्रवेश द्वारों को मथुरा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप तैयार किया जाए। साथ ही बेहतर लैंडस्केपिंग, आकर्षक पाथवे, आधुनिक बैठने की व्यवस्था और उन्नत प्रकाश व्यवस्था पर जोर दिया। पार्क में स्थित जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त कराने के लिए जल निगम से समन्वय कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रत्येक वार्ड से 10-10 सफाई मित्रों को सम्मानित किया। वार्ड 49 एवं 35 में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 50 सफाई मित्रों को साफी, पटका, ग्लव्स, मास्क और लड्डू वितरित कर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, पार्षद मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



बंगाली घाट पर मिला नशीले पदार्थों का कचरा
यमुना किनारे बंगाली घाट क्षेत्र में रेलवे पुल के नीचे नगर निगम और प्रोजेक्ट मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने घाट की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के खाली पाउच, प्लास्टिक गिलास और अन्य कचरा मिला। सुपरवाइजर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि यहां प्रतिदिन करीब एक ड्रम नशीले पदार्थों से जुड़ा कचरा निकलता है। प्रोजेक्ट मथुरा के सीए विपुल अग्रवाल ने बताया कि शाम छह बजे के बाद रेलवे पुल के नीचे नशा करने वालों का जमावड़ा लगता है। अभियान में मनीष, दीप, केशव, निपुण, नवज्योति, कृष्णा और दीपक आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें