फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्राइम मीटिंग में देरी से पहुंचे इंस्पेक्टर...एसएसपी ने दी ऐसी सजा, खूब बहाना पड़ा पसीना

Fri, 16 May 2025 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

क्राइम मीटिंग में देरी से आने पर इंस्पेक्टरों के एसएसपी ने सजा सुना दी। उन्हें रायफल के साथ दौड़ाया गया। गर्मी में दौड़ लगानी पड़ी, तो वर्दीवालों की हालत खराब हो गई। 

 
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार की रात को दूसरी क्राइम मीटिंग ली। इसमें लेट आने वाले थाना प्रभारी निरीक्षकों को सजा के तौर पर रायफल के साथ दौड़ाया। एसएसपी की इस सजा के बाद थाना एवं चौकी प्रभारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने लापरवाह थाना एवं चौकी प्रभारियों को पहली और आखिरी चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


 

रात आठ बजे पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने क्राइम मीटिंग ली। वह तय समय पर पहुंच गए, लेकिन जैंत, नौहझील, बरसाना और बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक काफी देरी से पहुंचे। क्राइम मीटिंग में देरी से आने वाले चार थाना प्रभारी निरीक्षकों को उन्होंने रायफल के साथ ही सभागार के आगे ग्राउंड में दौड़ा दिया।

 
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में उन्होंने लापरवाह, जनता की शिकायत की अनदेखी करने वाले, विवेचना समय से न निपटाने वाले अधीनस्थों की जमकर क्लास ली। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चार्ज संभालने के बाद लगातार मुख्यालय पर फरियादियों की संख्या बढ़ी है। इसका सीधा मतलब है कि उनकी समस्याओं का समाधान थाना एवं चौकी पर नहीं हो रहा है। क्राइम मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यालय पर यदि कोई वास्तविक फरियादी आया तो थाना, चौकी प्रभारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें