बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई। बताया कि पति एटा की एक युवती से दूसरी शादी कर रहा है। डीएम के आदेश पर टीम ने युवती के परिजन से संपर्क किया और शादी रोक दी गई।
विज्ञापन
बुलंदशहर की रहने वाली प्रवेश उर्फ नंदनी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 अप्रैल 2019 को उसकी शादी मोहित प्रताप सिंह से हुई थी। लगभग 5 वर्ष की एक पुत्री है। आरोप लगाया कि पति और उसके परिजन ने शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पति जलेसर थाना क्षेत्र के गांव बेरनी की एक युवती के साथ 17 मई को विवाह कर रहा है।
जबकि यह विवाद पूरी तरह अवैध है। मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी यश वर्मा को निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर मैनेजर एवं जलेसर थाना पुलिस को साथ लेकर युवती के परिवार से संपर्क किया। उन्हें पूरी जानकारी दी। युवती के परिजन ने बताया कि उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि मोहित की शादी पहले ही हो चुकी है। जानकारी होने के बाद अब यह शादी नहीं करेंगे।