गांव तारसी में बिजली के कार्यों का निरीक्षण करते एसई देहात विनोद गंगवार और अन्य।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। बिजली विभाग के अफसरों ने गांव तारसी में निरीक्षण किया। गांव में बिजली आपूर्ति में हो रही दिक्कत से जल्द निजात दिलाने की बात कही। सभी कमियों का जल्द सुधार करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। गांव में 15 प्रतिशत लाइनलॉस कम करने पर जोर देते हुए बिजली अफसरों ने 24 घंटे बिजली देने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।
एसई देहात विनोद कुमार गंगावार के साथ अधिशासी अभियंता ग्रामीण सचिन शर्मा समेत एसडीओ और अवर अभियंता गांव तारसी पहुंचे। यहां पर बिजली अफसरों को कई कमियां मिलीं। इन कमियों को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बिजली अफसरों ने ग्रामीणों को बिजली बिल समय से जमा करने के साथ ही चोरी की बिजली न जलाने के लिए भी जागरूक किया। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि 15 प्रतिशत लाइनलॉस कम होने पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जल्द ही जनपद के सभी गांव में 24 घंटे बिजली देने से पहले 15 प्रतिशत लाइनलॉस को कम कर लिया जाएगा।