फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट स्वीकृत, अधिकारी अब कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन/मथुरा। सरकार ने कुंभ की व्यवस्थाओं के लिए 13 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। अब अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य पूरा करने में जुट जाएं। डीएम और नगर आयुक्त साप्ताहिक समीक्षा करें और देखें कि किस विभाग का कार्य निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्य को पूरा नहीं कर रहा है। वृंदावन कुंभ की तैयारियां समय से पूरी होनी हैं। ये निर्देश मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कुंभ मेला की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संभाल रहे अफसरों को दिए। इसके बाद मेला स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडलायुक्त सोमवार को कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा के लिए वृंदावन पहुंचे। पर्यटक सुविधा केंद्र पर समीक्षा करते हुए सभी विभागों से उनके कार्यों की प्रगति जानी। इस दौरान अनेक विभागों द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने बजट आवंटित होने और कुछ और विभागों को राशि जल्द मिलने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस आयोजन की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के स्तर पर हो चुकी है। प्रत्येक विभागीय कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की जाए। मेला में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। सीएमओ से कहा कि पूरी तरह से अलर्ट रहना है। कोविड-19 को ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। जल निगम को यमुना में गिर रहे नालों को हरहाल में रोकने के लिए कहा। इसमें नगर निगम सहयोग करे।
बाद में अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त ने मेलास्थल को देखा। यहां निर्माणाधीन सड़क, यमुना घाट को भी देखा। यहां होने वाली व्यवस्थाओं के संदर्भ में अधिकारियों से जानकारी ली। पार्किंग, यमुना जल की स्वच्छता पर भी चर्चा की। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें