फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घायल महिला को बैठा दिया दूसरी ट्रेन में, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां/ कोसीकलां (मथुरा)। आझई रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर घायल महिला को दूसरी ट्रेन में बैठा दिया गया। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर उसे उतारकर सीएचसी भेजा गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला इंदौर से रामपुर जा रही थी। महिला अपने पति के साथ इंदौर में मजदूरी करती थी। वह अपने पीछे दो बच्चों को भी छोड़ गई।
थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया कि इलमा उर्फ जहरा (26) पत्नी जाकिर निवासी अहमदनगर कलां थाना टांडा, जिला रामपुर अपने पति, देवर व बच्चों के साथ इंदौर से अपने घर जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन में उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह आझई फाटक पर गिरकर घायल हो गई। जब महिला ट्रेन से गिरी तो परिजन ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर रुकी।
मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर कोसीकलां की ओर जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस में महिला को बैठा दिया। कोसकलां में आरपीएफ दरोगा नीतिपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने ट्रेन के जनरल कोच से महिला को रेलवे स्टेशन पर उतारा और सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोच में यात्रा कर रहे यात्री अंकित ने बताया कि महिला किमी 1412/06 पर लाइनों के बीच पड़ी थी। कोसीकलां के सीएचसी प्रभारी गिरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार सुबह घायल महिला को आरपीएफ की टीम लेकर आई थी। जांच में वह मृत मिली। उसका एक पैर कटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें