फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली में होगा घायल श्रद्धालु के सिर और रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग की गली नंबर पांच में छज्जा गिरने से हुए हादसे में घायल अलीगढ़ के दवा कारोबारी लक्ष्मीनारायण को परिजन ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई हैं। वहां दोनों का ऑपरेशन होना है। वहीं वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के कावेरी विहार निवासी लक्ष्मीनारायण अपने परिजन के साथ श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आए थे। गली नंबर पांच में छज्जा गिरने से हुए हादसे में वह घायल हो गए थे। परिजन उन्हें यहां से दिल्ली के हायर सेंटर में लेकर चले गए थे। परिजन ने बताया कि उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं हैं। जिस कारण से दोनों का ऑपरेशन होगा। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
फैक्चर के कारण उनका पहले सिर का ऑपरेशन होगा और फिर रीढ़ की हड्डी का। वहीं वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती होने वाले घायलों में से गोविंद और उनकी पत्नी उर्मिला निवासी जनकपुरी दिल्ली का इलाज चल रहा है। दोनों के सिर में चोट आईं हैं। शेष सभी लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें