फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर बस हादसे का आरोपी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह, मथुरा। राजमार्ग पर 8 जून को हुए रोडवेज बस हादसे में पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद यात्रियों ने चालक के नशे में होने और कान में ईयरफोन लगाकर बस को लहराकर चलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जाते समय दुर्घटना में जान गंवाने वाली चंचल के भाई अभिषेक चाहर की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। अभिषेक भी चंचल के साथ बस में था। अभिषेक ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ कर पलट गई। इसके कारण उसकी बहन कांच की खिड़की को तोड़ते हुए उछलकर नीचे गिर गई और दब गई।
अस्पताल ले जाते में उसकी मौत हो गई। हादसे में संगीता देवी और सुनील कुमार ने भी अपनी जान गंवाई थी। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि बस चालक जिला हरदोई के थाना पांच देवरा के गांव मैतपुर निवासी अविनाश चंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें