फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस पर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली बैलगाड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की दरों में वृद्घि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस के तेवर एक दफा फिर से बिगड़ गए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में होलीगेट से लेकर जिला कलक्ट्रेट तक बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई। सरकार से महंगाई कम करने संबंधी नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कलक्ट्रेट तक पहुंचे। जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कलक्ट्रेट पर गेट खोलने को लेकर कुछ देर तक कांग्रेसियों व पुलिस के बीच तकरार भी हुई।
विज्ञापन

होलीगेट से बैलगाड़ी पर बैठकर जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा द्वारा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत ही इस संबंध में कार्रवाई करे, वरना आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि मोदी और योगी सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ से कुचलकर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है। ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में भी बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
कांग्रेस इसके खिलाफ गांधीवादी विचारधारा के साथ जोरदारी से जन आंदोलन चलाएगी। प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने बताया कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उमेश शर्मा, सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, विनेश सनवाल वाल्मीकि, नूतन बिहारी पारीक, यतेंद्र मुकद्दम, भोला यादव, प्रवीण ठाकुर, शिशुपाल चौधरी, मनोज सक्सेना, तिलकवीर सिंह, रीतेश पाठक, लोकेश शर्मा प्रधान, दीपक अग्रवाल आर्य, बिहारी लाल, मनोज गौड़, अजय कुमार, हरीश पचौरी, हाकीम शिरोमणि, सिम्मी बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें