फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर बार एसोसिएशन के चुनाव न होने पर बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन द्वारा चुनाव स्थगित करने के कदम को असंवैधानिक बताते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर संगठन ने चुनाव समय से नहीं कराए गए तो बार पदाधिकारियों को 31 जुलाई के बाद कार्यालय में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के कार्यालय के बाहर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने संगठन के चुनाव समय से कराने को लेकर सांकेतिक धरना दिया। नारेबाजी करते हुए कहा कि चुनावों की घोषणा 31 जुलाई तक नहीं की गई तो बार के पदाधिकारियों को दफ्तर में घुसने नहीं देंगे। कहा कि यह तो मनमानी है। अब कोरोना भी थमा हुआ है तो चुनाव होने ही चाहिए।
धरनास्थल पर बार के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर किशन सिंह, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बार के पूर्व उपाध्यक्ष कामरेड अधिवक्ता नसीर शाह, पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर मदन गोपाल सिंह, पूर्व सचिव अधिवक्ता जयनारायण वार्ष्णेय, विजेंदर सिंह, सत्येंद्र परिहार, मुकेश कुंतल, मोनू शर्मा, करण ठाकुर व हरिओम शर्मा एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

यह है विवाद
पिछले सप्ताह बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी थी कि 2021-22 के चुनाव अक्तूबर 2021 में कराए जाएंगे। इसी तरह 2022-23 के दिसंबर 2022 और 2023-24 के चुनाव मार्च 2023 में कराए जाएंगे। इसके बाद ही अन्य वकीलों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें