फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सोना-चांदी पर महंगाई का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। सोना चांदी पर लगातार बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। सोना-चांदी के दाम हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं, जिससे गरीब व मध्यम वर्ग की पहुंच से ये कीमती धातुएं दूर होती जा रही हैं। इसका सीधा असर सराफा बाजार पर पड़ा है। यहां सदैव ग्राहकों से गुलजार रहने वाली दुकानें आज सन्नाटे में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार नवीन वर्मा व राजकुमार वर्मा ने बताया कि सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से ग्राहक खरीदारी से कतराने लगे हैं। शादी-विवाह व मांगलिक कार्यों में लोग अब सीमित खरीदारी कर रहे हैं अथवा पुराने आभूषणों से काम चला रहे हैं। इससे बाजार में बिक्री बेहद कमजोर हो गई है और दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहने को मजबूर हैं। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई का असर सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है, इससे कारीगरों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। यदि यही हालात बने रहे तो सराफा कारोबार पर गहरा संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले समय में दामों में स्थिरता आएगी, जिससे बाजार में फिर से चहल-पहल लौट सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें