फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उद्योग बंधुओं की सीडीओ से नोकझोंक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
मथुरा। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक के दौरान व्यापारियों की सीडीओ मनीष मीना से नोकझोंक हो गई। कुछ व्यापारी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन्म उद्योग व्यापार संगठन के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक की। व्यापारियों ने उनके सामने समस्याएं रखीं तो वह पल्ला झाड़ते नजर आए। गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज किया। टालमटोल करते हुए महापौर के पाले में समस्याओं का बोझ डाल दिया। इससे कुछ व्यापारी आक्रोश व्यक्त करने लगे। उन्होंने नाराजगी जताई और बैठक छोड़कर चले गए। उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान जगत नारायण अग्रवाल, प्रदीप अरोड़ा, प्रदीप चाहर, अशोक वर्मा, मनीष चतुर्वेदी, पवन ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है, सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें