मथुरा। स्वाधीनता दिवस पर धर्म और आस्था की नगरी मथुरा में गुरुवार की प्रात: ठीक दस बजे लोगों के कदम जहां के तहां ठहर गए। वाहन पर चल रहे लोगों ने वाहनों को रोक दिया तो पैदल चल रहे लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर गूंज रहे राष्ट्रगीत को अपना स्वर देने के बाद आगे की राह पकड़ी।
15 अगस्त को शहर में स्वाधीनता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन को अमर उजाला की अभिनव पहल मां तुझे प्रणाम ने खास बनाया। इसके लिए शहर के सभी चौराहों को तिरंगे की रंग में सजाया गया था। घड़ी में जैसे ही ठीक 10 बजे, राष्ट्रगान के स्वर गूंजने लगे। राष्ट्रगान के सम्मान में लोगों के कदम रुक गए।
इस दौरान डीगगेट पर एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह, अभाविप के प्रांत प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, युगांधर के संयोजक राकेश शर्मा, वीरपाल भरंगर, महेश पाठक, कन्हैया अग्रवाल की मौजूदगी रही। मसानी चौराहा पर अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग, धीरज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अंकित बंसल, सोनल मित्तल, अंजना अग्रवाल, सुरेश चौधरी, हेमंत अग्रवाल, राजू रद्दी, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, भरतपुरगेट महेश खंडेलवाल, दिनेश आनंद पापे, संदीप खंडेलवाल, छामनदास नादानी, होलीगेट चौराहा पर नितिन शर्मा, विवेक शर्मा, अंकुर कुलश्रेष्ठ, चंदन आडवानी, प्रमोद शर्मा, रमेश चाय वाला, सार्थक शर्मा, नित्या, ईशान, हद्य,युवान इंटरनेशनल क्लब के सुमित मित्तल, शिवम गर्ग, दीपक गोयल, अटल गर्ग, शिवम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, करन मित्तल, अमित गुप्ता, नितिन अग्रवाल गोवर्धन चौराहा व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रविकांत गर्ग, पार्षद राजवीर सिंह, ठाकुर लेखराज सिंह, ओमेंद्रपाल, मुंशी गौतम, हेमंत गोस्वामी, राजू गोला, कपिल शर्मा, कृष्णापुरी चौराहा पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, संजय गोविल, पार्षद हेमंत अग्रवाल, विपिन यादव, श्रेयश चतुर्वेदी, स्टेट बैंक चौराहा पर प्रमोद कुमार, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
देश भक्ति गीतों से गूंजे चौराहे
15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर शहर के प्रमुख चौराहे राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंजते रहे। प्रात: सात बजे से शुरू हुआ गायन दोपहर 12 बजे तक यूं ही चलता रहा। यहां से गुजरने वाले भी देश भक्ति के रंग में रंगते नजर आए।
ये बने सहयोगी
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में अमर उजाला के सहयोगी के रूप में केडी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, श्रीग्रुप, उमा मोटर्स, एवी फैमिली, वियर शोरूम, एलिट न्यू जनरेशन स्कूल, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, बीएसए इंजीनियरिंग कालेज, बाबा कढेरा सिंह स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, कृष्णा वैली, केवी क्लार्क शामिल रहे।