फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा । बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 80वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री व मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीकांत शर्मा, श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के सचिव किशोर कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल और उपाध्यक्ष इं. नितिन मित्तल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रपट पर माल्यार्पण से हुआ।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अनुशासित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने और अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने से ही सशक्त व स्वर्णिम भारत का सपना पूरा होगा। संस्थान के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि संस्थान छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा व उच्च संसाधन देने के लिए कृतसंकल्पित है।
निदेशक प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की अखंडता का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर एएसएम पॉलीटेक्निक के निदेशक विशाल लाल गोस्वामी, फार्मेसी निदेशक प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार, अकादमिक डीन प्रो. लोकेंद्र शर्मा, प्रशासनिक सलाहकार भगवान सिंह, रजिस्ट्रार आशुतोष दुबे, उप रजिस्ट्रार गोविंद गर्ग, मीडिया सेल से फरहान अजीज व अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें