फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन का व्यापारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
कोतवाली रोड पर अतिक्रमण हटाने के विरोध में रोड पर बैठे व्यापारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। प्रशासन और नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान का शहर के व्यापारियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को होली गेट पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों के विरोध के चलते प्रशासन को बीच में ही अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय और नगर निगम के सहायक आयुक्त राजकुमार मित्तल ने व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना ही पुलिस बल के साथ कोतवाली रोड से होलीगेट की ओर जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। जैसे ही व्यापारियों को इसकी जानकारी हुई, वह होलीगेट पहुंच गए। व्यापारियों ने विरोध करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान को रुकवा दिया। विरोध में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सहानी और महामंत्री अजय गोयल, पार्षद मदनमोहन श्रीवास्तव का आरोप है कि अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और नारेबाजी की। नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल, सचिन चतुर्वेदी, मुकेश, शशि भानु गर्ग, पार्षद विजय शर्मा ने कहा व्यापारी पहले से शासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। मुकेश अग्रवाल, राजीव मित्तल ने कहा कि प्रशासन की उत्पीड़न की कार्रवाई का व्यापारी विरोध करेंगे। नगर उपाध्यक्ष दिनेश आनंद पापे, कोतवाली रोड व्यवसायी समिति के अध्यक्ष सुनील बंसल, हेमेंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि अभियान में व्यापारी सहयोग करने के बजाय विरोध कर रहे हैं जो गलत है। आगे अभियान चलाकर जहां अतिक्रमण मिलेगा उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें