फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वीकेंड लाकडाउन में भक्तों को दर्शन नहीं देंगे राजाधिराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब हर शनिवार और रविवार को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। प्रदेश सरकार के वीकेंड लॉकडाउन के आदेश का मंदिर प्रबंधन ने भी पालन करने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रबंधन ने शनिवार और रविवार को मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को जो वीकेंड लॉकडाउन किया गया है उस लॉकडाउन के दौरान मंदिर द्वारिकाधीश में बाहरी भक्तों का प्रवेश नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार प्रत्येक वीकेंड लॉकडाउन के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। मंदिर के अंदर ही सभी सेवा चालू रहेंगी, इसके साथ ही ठाकुर जी की सभी झांकियां अंदर ही दिखाई जाएंगी। लॉकडाउन के अग्रिम आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें