फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचन ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा

Tue, 16 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के निदेशक (जांच) मुंशीराम के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह विभाग की टीमों ने कंचन ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों और आवास पर छापामार कार्रवाई की। वृंदावन में उनके भाई के प्रतिष्ठान सहित दिल्ली में आफिस पर भी छानबीन की गई।
विज्ञापन


देर रात तक स्टाक, बिक्री अभिलेखों से आकलन किया जा रहा था। पीएसी और पुलिस बल को देखकर बाजारों में हड़कंप मच गया। वृंदावन के कई बाजारों के सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें दिनभर बंद रखीं।

आयकर विभाग की टीम मंगलवार की सुबह पुलिस बल के साथ कंचन ज्वैलर्स के स्वामी कंचन अग्रवाल के सेठबाड़ा स्थित आवास, होलीगेट स्थित प्रतिष्ठान पहुंची। इसी के साथ अलग-अलग टीमें इनके कृष्णा नगर स्थित राधारानी ज्वैलर्स और दिल्ली में कारपोरेट आफिस पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमें देर रात तक करापवंचन की संभावनाओं को तलाशने में जुटी थीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार टीमें घर और प्रतिष्ठानों में कीमती सामान की स्टाक लिस्ट तैयार कर रही हैं। बाद में इनका अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा। ये कार्रवाई देर रात तक चलेगी।

वृंदावन में कंचन अग्रवाल के भाई ब्रजेंद्र सर्राफ की पन्ना ज्वैलर्स पर सुबह करीब 8 बजे कार्रवाई शुरू हुई। आयकर विभाग के आगरा, दिल्ली, अलीगढ़, गाजियाबाद के लगभग 20 अधिकारी गाड़ियों से मथुरा दरवाजा स्थित ब्रजेंद्र सर्राफ के घर पर पहुंचे। इसके बाद न तो घर से किसी को बाहर जाने दिया गया न बाहर से किसी को अंदर आने दिया गया।

इधर आगरा से पीएसी की 45 बटालियन के जवानों ने सर्राफ बाजार, प्रताप बाजार और मथुरा दरवाजा को चारों तरफ से घेर लिया। यहां ब्रजेंद्र सर्राफ की पन्ना ज्वैलर्स नाम से दुकान को खुलवाया गया। यहां भी देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें