फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन की फर्म गिर्राज फोइल्स पर आयकर सर्वे

Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने वृंदावन की फर्म गिर्राज फोइल्स प्राइवेट लिमिटेड के उद्योग नगर स्थित ऑफिस पर बुधवार सर्वे की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


मथुरा और आगरा के 30 से 40 आयकर अधिकारियों की टीम ने कंपनी के अभिलेखों की पड़ताल की। अधिकारियों की टीमों ने फर्म से जुड़े अन्य कारोबारियों के रिकार्ड को भी खंगाला है।

अपर आयुक्त आयकर एके शर्मा के नेतृत्व में मथुरा और आगरा के अधिकारियों की टीम ने बुधवार सुबह ही फर्म के दफ्तर पर पहुंच गई थी। टीम ने आफिस के एकाउंट, कंप्यूटर एवं कागजातों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। अफसर देर रात तक अभिलेखों की जांच में जुटे थे। कंपनी के निदेशक ललित अरोड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भी है।

उनसे बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके  मोबाइल पर रेंज से बाहर होने का मैसेज आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें