फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छह उद्योगपतियों पर आयकर की जांच का तीसरा दिन, खंगाले जा रहे वित्तीय रिकॉर्ड; कारोबारी जगत में हलचल

Mon, 16 Nov 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा-वृंदावन के छह उद्योगपतियों से जुड़े प्रतिष्ठानों और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई में टीमें कारोबारी लेनदेन, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं।
 
विज्ञापन
होटल कारोबारी के कर्मचारी के घर पर आयकर विभाग की जांच टीम की सुरक्षा में लगी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन के छह उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई के बाद से विभागीय टीमें लगातार दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। लंबी चल रही जांच से कारोबारी जगत में हलचल बनी हुई है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें शुक्रवार तड़के छह उद्योगपतियों से जुड़े प्रतिष्ठानों और अन्य ठिकानों पर पहुंची थीं। इसके बाद से ही रिकॉर्ड की जांच का सिलसिला जारी है।

टीमें कारोबारी लेनदेन, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की पड़ताल कर रही हैं। रविवार को भी विभिन्न ठिकानों पर अधिकारियों की मौजूदगी रही और जांच जारी रही। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें