फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो व्यापारियों के ठिकानों पर मारा छापा

Wed, 28 Nov 2018 09:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बुधवार को आयकर विभाग ने महानगर के बड़े सराफ और साड़ी व्यापारी पर शिकंजा कस दिया है। आयकर की टीमों ने दोनों व्यापारियों के चार ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से सराफा कारोबारियों में  हड़कंप मचा रहा। देर रात तक आयकर अधिकारी प्रतिष्ठानों को खंगालते रहे।
विज्ञापन


दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे आयकर विभाग की टीमें पीके ज्वैलर्स के जीएम सराफा कांपलेक्स स्थित प्रतिष्ठान तथा अनुराधा टैक्सटाइल्स के अग्रवाल मार्केट स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचीं। भारी पुलिस बल ने प्रतिष्ठानों के कर्मचारी और मालिकों को आने जाने पर रोक लगा दी। सभी के फोन,लैपटॉप तथा कंप्यूटर का डॉटा अपने कब्जे में लिया गया।

पीके ज्वैलर्स के मालिक प्रभात अग्रवाल तथा प्रवीण अग्रवाल और अनुराधा टैक्सटाइल्स के संजय अग्रवाल से पूछताछ की। अधिकारियों ने पीके ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान से सोने चांदी के जेवरातों की खरीद-फरोख्त की जानकारियों के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप तथा पैन ड्राइव को भी अपने कब्जे में लिया। वहीं अनुराधा टैक्सटाइल्स के अग्रवाल  मार्केट के प्रतिष्ठान  के अलावा राधापुरम् स्टेट और देवीपुरा स्थित साड़ी की फैक्ट्री पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


चारों स्थानों पर देर रात तक आयकर अधिकारी जमे रहे। सर्वे करने वाली टीम में आयकर अधिकारी बी सत्यार्थ आयकर निरीक्षक अजय चौधरी, सुशील श्रीवास्तव, अनिल कुमार शामिल थे। आयकर निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि अभी कार्रवाई  जारी है। दोनों कारोबारियों के यहां से रिकार्ड जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें