फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जाबरा में हुरियारिनों ने हुरियारों पर बरसाईं प्रेम पगी लाठियां

विज्ञापन
जाबरा हुरंगा में लट्ठ मारती हुई हुरियारिन। 
विज्ञापन
मांट। गांव जाबरा में चौथ हुरंगा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन के दौरान हुरियारियों ने हुरियारों पर जमकर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं और लठामार होली खेली गई। झंडी को पकड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। हुरंगा से पहले नगाड़ों के साथ सभी लोगों ने गांव की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

बलदेव, जाब, बठैन के हुरंगा के बाद ब्रज में जाबरा का हुरंगा प्रसिद्ध है। आयोजकों ने बताया कि पिछले सैकड़ों वर्षों से यहां पर होली के बाद चौथ के दिन हुरंगे का आयोजन किया जाता है। सोमवार दोपहर 3 बजे गांव के ही अजाबरी मंदिर से झंडी लेकर हुरंगा शुरू किया गया। हुरियारिन घूंघट ओढ़े और हाथों में लाठियां लेकर लठामार होली खेलती नजर आईं। हुरियारों को खूब दौड़ाया। झंडी को पकड़ने के लिए दर्जनों महिलाओं ने दौड़ लगाई। वयोवृद्धों ने नगाड़े की धुनों पर समाज गायन और नृत्य किया। हुरंगा के अंत में झंडी पकड़ने वाली महिलाओं को कमेटी ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें