फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 28 जुलाई को होंगी इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा, 758 परीक्षार्थी शामिल होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होंगी। मथुरा जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 758 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल के 455 और इंटरमीडिएट के 303 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह की पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से 11:45 बजे तक होगी। इसमें जिले के 455 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा शाम की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 303 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर पूरी तरह एक्टिव रहेंगे। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग और नियंत्रित ढंग से चेकिंग कर उन्हें बैठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें